स्वस्थ हृदय के लिए 5 फल और मेवे

सेब

सेब हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं क्योंकि वे घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं जो शरीर में खराब फैट को कम करने में मदद करते हैं। इनमें पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

अनार

अनार में विटामिन सी होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है।

बादाम

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने और प्लेटलेट कार्यप्रणाली में सुधार के लिए नियमित रूप से बादाम खाएं। बादाम विटामिन ई का भी स्रोत है जो घातक कोरोनरी हृदय रोग से बचाता है।

पपीता

पपीता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर एक हृदय अनुकूल फल है। इसमें विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है।

अखरोट

अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करता है।

5 खाद्य पदार्थ जिसको खा के आप रहेंगे जवान

NEXT>>