0

0

0

0

0

0

इस आलेख में

एलिगेंस के साथ उम्र में वृद्धि: संभावित उम्र बढ़ने वाले जीन की हुई पहचान
6

एलिगेंस के साथ उम्र में वृद्धि: संभावित उम्र बढ़ने वाले जीन की हुई पहचान

 

ऐसा लगता है कि कैनवा की रिसर्च टीम अब उन जीन्स को समझने के बहुत करीब पहुंच रही है, जो संभावित रूप से मनुष्यों की उम्र बढ़ने के कारण होते हैं। साइंस डायरेक्ट में प्रकाशित एक रिसर्च में, वैज्ञानिकों ने राउंडवॉर्म में जीन पीएबी-1 में एक नई तकनीक का उपयोग करके एक ऐसे म्यूटेशन का पता लगाया है, जो सेल्स में अत्यधिक अनवांटेड प्रोटीन स्ट्रैंड बनाते हैं, जो उम्र बढ़ने को नियंत्रित करते हैं।

नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए के केमिकल और बायो-मोलिक्यूलर इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर और पेपर के कोरेसपॉन्डिंग आर्थर डॉ. एड्रियाना सैन मिगुएल के एक बयान के अनुसार, “कई जीन्स हैं, जिनके बारे में हम अभी भी नहीं जानते हैं कि वे क्या करते हैं, विशेष रूप से वे उम्र बढ़ने में कैसे योगदान देते हैं।”

सेलुलर बदलाव से मनुष्यों की उम्र बढ़ती है और युवावस्था में इस बारे में जानना मुश्किल होता है। इसलिए, रिसर्च टीम को सटीक रिसर्च के लिए तेज़ी से पैदा करने वाले और कम उम्र के एनिमल मॉडल की आवश्यकता होती है। इसमें राउंडवॉर्म (C.elegans) फिट होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस राउंडवॉर्म के लगभग 83 प्रतिशत जीन्स मनुष्यों के जीन्स से मेल खाते हैं।

सेल्स में बनने वाले अनजान प्रोटीन को उम्र बढ़ने का कारण मान कर रिसर्च टीम ने उनका उपयोग किया। इसमें यह पता चला कि अनजान प्रोटीन के फ्लसिंग के दौरान काम को करने के लिए सेल्स द्वारा लगातार प्रोटीन का उत्पादन किया जा रहा था। जैसे-जैसे सेल्स बड़े होते जाते हैं, इन कार्यों को करने की क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण अतिरिक्त प्रोटीन एक साथ जमा हो जाते हैं।

इस रिसर्च में, रिसर्च टीम द्वारा राउंडवॉर्म में रैंडम जीन म्यूटेशन को मजबूर किया गया और फिर उम्र बढ़ने से संबंधित जीन्स पर रिसर्च करने के लिए राउंडवॉर्म को अधिकतम जमा प्रोटीन के साथ अलग किया गया। अंत में, उम्र बढ़ने पर आगे की रिसर्च के लिए सबसे न्यूनतम जीवन और उच्चतम प्रोटीन जमा करने वाले मॉडल को चुना गया।

जब उन्होंने जीन का विश्लेषण किया, तो उन्होंने जीन पीएबी-1 में एक म्यूटेशन की खोज की, जिससे उम्र बढ़ने में इसकी भूमिका का संकेत मिला। इसके बाद फिर, उन्होंने अधिकतम जमा प्रोटीन वाला एक राउंडवॉर्म लेकर दोबारा अपनी रिसर्च की। यहां उन्होंने पाया कि राउंडवॉर्म में समान रूप से पीएबी-1 जीन का म्यूटेशन होता है।

डॉ. मिगुएल का कहना है कि प्रोटीन जमा होने और जीवन संबंधी डेटा से यह जानकारी मिलती है कि कौन से म्यूटेशन उम्र बढ़ने के लिए सबसे अधिक उपयोगी हो सकते हैं, ताकि भविष्य उन जीन्स को लेकर ही रिसर्च करे।

हमें लगता है कि अन्य रिसर्च टीम महत्वपूर्ण जीन्स की खोज करने और उम्र बढ़ने के आनुवंशिकी संबंधी रिसर्च को अधिक सटीक बनाने में मदद पाने के लिए इस पेपर में दिखाए गए तरीके का उपयोग कर सकते हैं।”

अपना अनुभव/टिप्पणियां साझा करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

प्रचलित

लेख

लेख
चूंकि शोल्डर इम्पिंगमेंट सिंड्रोम रिवर्सिबल है, यह सलाह दी जाती है कि जैसे ही दर्द के शुरुआती लक्षण दिखाई दें, आप डॉक्टर से मिलें
लेख
महिलाओं में होने वाला योनी स्राव एक सामान्य और बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ये एक क्रीमी सा अम्लीय (एसिडिक) पदार्थ होता है जो महिलाओं की योनि को नम बनाए रखने का काम करता है।
लेख
लेख
लेख
फल निस्संदेह सबसे अधिक पौष्टिक भोजन है। हालाँकि, कई लोग सवाल पूछते हैं कि फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
लेख
सही तरीके से सांस लेने और छोड़ने की तकनीक के बारे में जानें

0

0

0

0

0

0

Opt-in To Our Daily Healthzine

A potion of health & wellness delivered daily to your inbox

Personal stories and insights from doctors, plus practical tips on improving your happiness quotient

Opt-in To Our Daily Healthzine

A potion of health & wellness delivered daily to your inbox

Personal stories and insights from doctors, plus practical tips on improving your happiness quotient
We use cookies to customize your user experience, view our policy here

आपकी प्रतिक्रिया सफलतापूर्वक सबमिट कर दी गई है।

हैप्पीएस्ट हेल्थ की टीम जल्द से जल्द आप तक पहुंचेगी