0

0

0

0

0

0

विषयों पर जाएं

Nocturia: बुज़ुर्ग लोग नोक्टूरिया पर नियंत्रण कैसे पाएं
1167

Nocturia: बुज़ुर्ग लोग नोक्टूरिया पर नियंत्रण कैसे पाएं

रात में पेशाब करने के लिए बारबार जागने से नींद का पैटर्न खराब हो सकता है, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है 

नोक्टूरिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें बुजुर्गों के लिए उम्र बढ़ने के साथ रात में सोना या हर रात 7-8 घंटे की शांति वाली नींद लेना मुश्किल हो जाता है। इसमें बुजुर्गों को रात में बारबार या एक या दो बार से अधिक बार पेशाब करने के लिए उठने पर मजबूर होना पड़ता है। 

यह समस्या तब गंभीर हो जाती है, जब बुजुर्ग व्यक्ति दिन में थकान या अत्यधिक नींद महसूस करते हैं और अपनी रोज़ाना की ऐक्टिविटीज़ को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समस्या से केवल अच्छी नींद नहीं मिल पाती है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी और गिरने और चोट लगने का जोखिम होने के साथसाथ शारीरिक शक्ति में भी कमी हो सकती है। 

नोक्टूरिया के कारण रोज़ाना की ज़िंदगी में बदलाव के कारण बुजुर्ग सामाजिक रूप से अलगथलग महसूस कर सकते हैं और उनमें डिप्रेशन के लक्षण विकसित हो सकते हैं। 

अमेरिका के एक रिसर्च के अनुसार, 65 से 85 वर्ष की आयु वर्ग के 49.7 प्रतिशत व्यक्तियों (पुरुष और महिलाएं, दोनों) की जांच की गई, जिनमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ मेलिटस के जोखिम के साथ नोक्टुरिया पाया गया। 

नोक्टूरिया का क्या कारण है? 

प्रोस्टेट का बढ़ना (जिसे प्रोस्टेटिक बेनाइन हाइपरप्लासिया भी कहते हैं) 

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन 

उम्र से संबंधित समस्याएं, जैसे ब्लैडर की क्षमता में कमी या हार्मोनल बदलाव 

किडनी की समस्याएं 

सोते समय पेशाब बढ़ाने वाले दवाओं का उपयोग करना। पेशाब बढ़ाने वाली दवाओं से शरीर से पानी और सोडियम अधिक निकलने लगता है। आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के लिए ऐसी दवाएं दी जाती हैं। 

शाम और सोते समय बहुत अधिक पानी पीना। 

 

नोक्टूरिया की समस्या का सबसे आम कारण बढ़ा हुआ प्रोस्टेट है। इसके अलावा यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, हाई ब्लड शुगर और किडनी की समस्याएं आदि भी रात में अधिक पेशाब होने का कारण बन सकती हैं। 

पुणे के नोबल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट फिज़िशियन और नेफ्रोलॉजी विभाग के हेड डॉ. अविनाश इग्नाटियस का कहना है, “कुछ लोगों में, नोक्टुरिया के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि पेशाब करने की तुरंत इच्छा होना और पेशाब के फ्लो को नियंत्रित करने में सक्षम हो पाना। स्वास्थ्य कारणों से, कुछ बुजुर्ग व्यक्ति रात के खाने के बाद अधिक पानी पी लेते हैं, जिससे रात में पेशाब अधिक होने लगता है। जैसेजैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, किडनी कमज़र होती जाती है और हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे भी पेशाब अधिक होने लगता है। 

डॉ. इग्नाटियस का कहना है, “युवाओं में, वैसोप्रेसिन हार्मोन के कारण दिन की तुलना में रात में पेशाब कम बनता है, जबकि बुजुर्गों में, इस हार्मोन के कम बनने से रात के समय बाथरूम जाने की समस्या बढ़ सकती है। 

हेल्थ संबंधी अन्य समस्याएं भी नोक्टूरिया का कारण बन सकती हैं 

हेल्थ संबंधी अन्य समस्याओं के कारण भी रात में पेशाब अधिक हो सकता हैकिडनी या हार्ट संबंधी समस्याओं वाले कुछ बुजुर्ग लोगों में दिन में अपनी ऐक्टिविटीज़ के दौरान निचले अंगों में लिक्विड जमा हो जाता है।  

बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल के यूरोलॉजी और यूरो ऑन्कोलॉजी विभाग के मुख्य कंसल्टेंट डॉ. गोवर्धन रेड्डी का कहना है, “युवाओं में, लिक्विड सर्कुलेट हो जाता है और शरीर में अवशोषित हो जाता है, लेकिन बुजुर्गों में रात में सोने के समय लिक्विड जमा हो जाता है और उसे पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकालना पड़ता है।”  

रात में पेशाब करने से व्यक्ति कैसे प्रभावित होता है? 

जब व्यक्ति की नींद खराब होती है, तो उसे थकान महसूस होती हैपर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण दिन में बहुत अधिक नींद आती हैनींद की कमी से हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल में उतारचढ़ाव और गिरने और चोट लगने का जोखिम हो जाता है।  

डॉ. इग्नाटियस का कहना है, “कुछ मामलों में, नोक्टुरिया के कारण दिन में भी बारबार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति सामाजिक अलगाव महसूस कर सकता है और डिप्रेशन में जा सकता है। अगर समस्या गंभीर है, तो व्यक्ति को रात में वयस्कों के लिए उपयोग किए जाने वाले डायपर का उपयोग करना पड़ सकता है और इससे उन पर साइकोलॉजिकल प्रभाव पड़ सकता है। 

डॉक्टर्स का कहना है कि नोक्टूरिया का इलाज पूरी मेडिकल हिस्ट्री और रोज़ाना की कुछ आदतों की जानकारी कलेक्ट करके शुरू किया जा सकता है: 

  • कोई व्यक्ति कितना पेशाब करते हैं? 
  • वे रात में कितनी बार जागते हैं? 
  • क्या उन्हें नोक्टूरिया के अलावा कोई और लक्षण हैं? 
  • क्या बाथरूम पहुंचने से पहले पेशाब हो जाता है या पेशाब को नियंत्रित करने में मुश्किल होती है 

इलाज 

नोक्टूरिया के इलाज का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज़ों को कम से कम 4-5 घंटे की अच्छी नींद मिले, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।  

डॉ. रेड्डी का कहना है, “यह जांचने की ज़रूरत है कि क्या वे रात में बहुत अधिक पानी पी रहे हैं। इसके साथ ही प्रोस्टेट कैंसर, किडनी या हार्ट संबंधी समस्याओं, डायबिटीज़ मेलिटस आदि के लिए टेस्ट और जांच की जानी चाहिए। ज़्यादातर बीमारियों का इलाज दवाओं से और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके किया जा सकता है। 

डॉ. रेड्डी का कहना है, “नोक्टुरिया की गंभीर समस्या वाले कुछ मरीज़ों के लिए, पेशाब कम होने के लिए डेस्मोप्रेसिन दवा दी जा सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी के साथ किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर में सोडियम का लेवल कम हो सकता है। 

संक्षिप्त विवरण 

  • नोक्टूरिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति नींद के दौरान बारबार पेशाब करने के लिए उठता है। 2-3 बार से अधिक जागने की यह समस्या बुजुर्गों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। 
  • इस समस्या के लिए कई कारण हो सकते हैं, जो उम्र से संबंधित भी हो सकते हैं। तत्काल डॉक्टर से सलाह लेने और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से इस पर काबू पाने में मदद मिल सकती है। 

अपना अनुभव/टिप्पणियां साझा करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

14 + eight =

प्रचलित

लेख

लेख
चूंकि शोल्डर इम्पिंगमेंट सिंड्रोम रिवर्सिबल है, यह सलाह दी जाती है कि जैसे ही दर्द के शुरुआती लक्षण दिखाई दें, आप डॉक्टर से मिलें
लेख
लेख

0

0

0

0

0

0

Opt-in To Our Daily Newsletter

* Please check your Spam folder for the Opt-in confirmation mail

Opt-in To Our
Daily Newsletter

We use cookies to customize your user experience, view our policy here

आपकी प्रतिक्रिया सफलतापूर्वक सबमिट कर दी गई है।

हैप्पीएस्ट हेल्थ की टीम जल्द से जल्द आप तक पहुंचेगी